हिन्द मजदूर सभा (सीएमएस)का सम्मेलन कुनुस्टोरिया एरिया के टाइगर मेमोरियल हॉल में हुआ सम्पन्न



 जामुड़िया-कुनुस्टोरिया एरिया के टाइगर मेमोरियल हॉल में सीएमएस हिन्द मजदूर सभा की वार्षीक सम्मेलन सम्पन्न हुई. इस सम्मेलन में मुख्य रूप से एचएमएस के महामंत्री शिव कांत पांडे, ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री प्रफुल्ला चटर्जी, बीडी नोनिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, 

सब्बे आलम हेड क्वार्टर सेफ्टी बोर्ड मेंबर, सफल सिन्हा एचएमएस उपाध्यक्ष,प्रमाणिक मंडल एचएमएस उपाध्यक्ष, नंद बिहारी सिंह उपाध्यक्ष, चुन्नू तिवारी के अलावा अन्य कोलियरी एवं संग़ठन से जुड़े सचिव तथा सदस्यगण उपस्थित थे . इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए एच एम एस के महामंत्री शिव कांत पांडे ने कहा की उनके संगठन की हीरक जयंती मनाई जा रही है. इससे पुराना संगठन इस क्षेत्र में तो क्या पूरे कोल इंडिया में कहीं और नहीं है. बीच में कुछ मुश्किलें आई जरूर थी, जब राजनीतिक दबाव के कारण कुछ लोग अलग-थलग हो गए थे, लेकिन फिर से यह संगठन मजबूती के साथ खड़ा हुआ और आज भी श्रमिकों के हितों के लिए काम कर रहा है . श्री पांडे ने कहा कि बीते कुछ समय में उनके संगठन पर तमाम तरह की मुश्किलें आईं इसके बावजूद उनका संगठन आगे बढ़ता रहा .इसके मेंबरशिप में वृद्धि हुई और नए-नए लोग इस संगठन से जुड़ते चले गए. उन्होंने संगठन के कुछ वरिष्ठ नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी संगठन को दे दी है. जिससे कि श्रमिकों के हितों की रक्षा हो सके, ऐसे लोग संगठन के लिए धरोहर हैं. उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई एच एम एस के गठन के बाद आज से पहले कभी एचएमएस के सदस्यों की इतनी ज्यादा संख्या उपस्थिति नहीं हुई थी जो कि आज है . एचएमएच एक संगठन नहीं एक परिवार है, जो हमेशा अपने संगठन से जुड़े लोगों के साथ खड़ी रहती है चाहे परस्थिति कैसी भी हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात