अंडाल--: काजोरा एरिया के खास कजोड़ा कोलियरी पार्टी ऑफिस में सी.एम.सी(एच.एम.एस)की ओर से खास काजोड़ा कोलियरी से सेवा निवृत हुए सोहम ठाकुर को सम्मानित किया गया।इस दौरान सी.एम.सी(एच.एम.एस)के इसीएल वेल्फेयर बोर्ड सदस्य व एरिया सचिव विष्णु देव नोनिया ने उन्हें फूल माला पहनाकर कर सम्मानित किया ओर उनकी पत्नी को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर विष्णु देव नोनिया ने कहा कि सोहम ठाकुर सेवानिवृत्त हुऐ हैं। मुझे लगता है कि अब मेरी बारी है सेवानिवृत्त होने की. कोई भी सफल व्यक्ति के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होता है इसी लिए आज में सोहम ठाकुर की पत्नी को सम्मान समारोह में सम्मानित करने के लोए बुलाया हूँ।उन्होंने कहा कि आज एक बहुत ही ईमानदार और बहुत ही अच्छे हाजरी बाबू ई.सी.एल से विदाई ले रहे है।सी.एम.सी(एच.एम.एस) के सभी साथी उपस्थित रह कर उन्हे खुशी खुशी भारी मन से सम्मान कर रहें हैं।मन में जहां दुख है उनके हमारे कर्म जीवन से विदा होना और खुशी है की वे बांकी के जीवन अपने परिवार के साथ मिलकर बिताऐंगें कोई बोलने वाला नही कोई चिंता नहीं रहेगा।

0 टिप्पणियाँ