मैथन पुलिस ने गायों से लदा कंटेनर किया जब्त, दो गिरफ्तार




मैथन-निरसा अनुमंडल के मैथन पुलिस ने गुरुवार गुप्त सूचना के आधार पर मैथन टोल प्लाजा के समीप गायों से लदा एक कंटेनर जब्त किया। जिसमें लगभग 35 गाय लदे है। इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राज हंस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर मैथन टोल प्लाजा पर कंटेनर संख्या NL01 AG 1641 को पकड़ा गया। जांच में गाड़ी में लगभग 35 गाय लदे हुआ पाया गया। जानकारी के मुताविक पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। हालांकि गाड़ी के चालक नौशाद खान उप चालक आशीष कुमार को पकड़ लिया गया है। सभी मवेशियों के जांच के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। ओपी प्रभारी ने बताया कि कारोबार में संलिप्त लोगो की पूछताछ की जा रही है। वही मामले को लेकर बताया जा रहा है कि लम्बे समय से गायों को अन्य राज्यों से झारखंड होते हुए बंगाल के विभिन्न हिस्सों में खपत किया जा रहा है, मामले में सूत्र बताते है कि रात में बंगाल झारखंड सिमा के डूबुडीह चेक नाका से अंधेरे में धरले से किया गायों से लदे केन्टर को बंगाल राज्य में प्रवेश कराया जाता है। जिसमें डूबुडीह चेक नाका पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भी मिली भगत हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता