आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला ग्रंथागार के द्वारा शुक्रवार को साधारण पुस्तकालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा कोर्ट रोड स्थित जिला ग्रंथागार से शुरू होकर बीएनआर जीटी रोड कोर्ट होते हुए जिला ग्रंथागार के पास आकर समाप्त हुई। इस मौके पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, नगर निगम के खेल और सांस्कृतिक विभाग के मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, जिला पुस्तकालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज जिला ग्रंथागार के द्वारा साधारण ग्रंथागार दिवस मनाया गया।इस मौके पर एक पद यात्रा निकाली गई। जिसका उद्देश्य लोगों को किताब पढ़ने के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि मोबाइल युग आने के बाद लोग लोगों को किताबों के प्रति आकर्षण कम हो रही है। लेकिन किताब का एक अपना महत्व है। पुस्तक पढ़ने की लोगों के बीच रूची बनी रहे। इसके लिए जिला पुस्तकालय के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया।

0 टिप्पणियाँ