आसनसोल : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात करने के लिए पहुंचा। लेकिन उनके पहुंचने के पहले मेयर अपने कार्यालय से जा चुके थे। जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल उपमेयर अभिजीत घटक से मिला और उन्हें अपने मांग का एक ज्ञापन सौंपा। अपनी मांग के बारे में बताते हुए प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बर्नपुर गुरुद्वारा परिसर में एक हाईमास्ट लाईट नगर निगम का के द्वारा लगाया गया है। जिसका उद्घाटन मेयर विधान उपाध्याय ने किया। लेकिन बिजली विभाग के द्वारा कुछ दिन बाद ही उसकी विद्युत संयोजन काट दिया गया। जिसके कारण वहां अंधेरा हो गया जिसके कारण गुरुद्वारा में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को अंधकार में आना-जाना करना पड़ रहा है। इसलिए उनको काफी परेशानी हो रही है। यह हाई मास्ट लाईट नगर निगम के द्वारा लगाया गया है, तो इसमें विद्युत संयोजन की व्यवस्था करना भी नगर निगम का दायित्व है। इसी मांग को लेकर वे लोग आज मेयर से मिलने आए थे। लेकिन मेयर नहीं मिले उनके जगह उपमेयर को हम लोगों ने अपना ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों को विद्युत संयोजन देने का निर्देश दिया। अभिजीत घटक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांग को पूरी कर दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ