विधायक तापस बनर्जी द्वारा सड़क निर्माण का किया गया शिलान्यास



 रांनीगंज-आसनसोल नगर निगम के 89 नंबर वार्ड के राजा बांध इलाके में अड्डा द्वारा नवनिर्मित रास्ता का शिलान्यास रानीगंज के विधायक और एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी ने शिलापट का अनावरण किया. एडीडीए की तरफ से नबीनगर राजा बांध इलाके में कांक्रीट रोड तथा नालों के निर्माण के लिए 10 लाख 80 हजार रुपए अनुमोदित किए गए हैं .इस मौके पर पार्षद शाहजादा मुज्जम्मिल ने बताया कि उन्होंने विधायक तापस बनर्जी से कई परियोजना के लिए अनुरोध किया है और उनको उम्मीद है कि बहुत जल्द उनके लिए भी राशि का अनुमोदन मिल जाएगा .पार्षद ने बताया कि इसके अलावा आसनसोल नगर निगम से करीब 15 लाख रुपए का काम भी पास हुआ है. 89 नंबर वार्ड में इसके अलावा उन्होंने तापस बनर्जी को पूरे वार्ड के लिए 48 लाख रुपये का एक प्रोजेक्ट दिया है ,जिससे हिल बस्ती, चूड़ी पट्टी धोबी पाड़ा, आदि इलाकों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों को किया जाएगा.विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगो के बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास के कार्य किये जा रहे है,इस अंचल के निवासियों को यहां के खराब हुए रास्ता एवं ड्रैनेज से काफी परेशानी हो रही थी,जो अब दूर हो जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात