पति को रंगे हाथ पकड़ने पर पत्नी की सरेआम पिटाई

दुर्गापुर के धोबी घाट इलाके की घटना




दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत धोबीघाट बस्ती इलाके में शुक्रवार को गैर महिला के घर में घुसे पति को पत्नी द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को सरेआम पिटाई कर दी. जिससे पत्नी मोनिका सोरेन बुरी तरह से घायल हुई . शोर शराबा होता देख बस्ती के लोगो की भीड़ महिला के घर के समीप जमा हो गई. एवं स्थानीय लोगों ने पति को सजा देने की मांग करने लगे. लोगो का प्रतिवाद देख पति घटनास्थल से फरार हो गया. लोगों की शिकायत पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष रोड निवासी प्रशांत सोरेन एवं पश्चिम मेदिनीपुर निवासी मोनिका सोरेन के साथ तकरीबन 16 वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था. उनका 14 वर्ष की एक पुत्री है. प्रशांत भगत सिंह मोड़ संलग्न पेट्रोल पंप में कर्मी के तौर पर कार्यरत है. आरोप है कि प्रशांत सोरेन पिछले 5 वर्षों से अपनी पत्नी को नजरअंदाज कर धोबी घाट में दूसरी महिला के साथ संपर्क बनाया था. जिससे मोनिका सोरेन एवं प्रशांत के बीच विवाद चल रही थी . मोनिका सोरेन को पति के करतूत की शिकायत मिलने के बावजूद भी वह सबूत के साथ अपने पति को पकड़ने का योजना बना रही थी. शुक्रवार की सुबह मोनिका सोरेन को संदेह होने पर वह धोबी घाट उक्त महिला के घर आ पहुंची एवं घर के भीतर अपने पति एवं महिला को एक साथ रंगे हाथ पकड़ कर शोर मचाने लगी. इसी दौरान पति गुस्से में आकर अपनी पत्नी को सरेआम पिटाई करने लगा. जिससे महिला के घर के समीप लोगों की भीड़ जमा हो गई .पत्नी ने आरोप लगाया कि पिछले 5 वर्षों से गैर महिला के साथ पति का अवैध संपर्क होने की खबर मिली थी. बार-बार समझाने के बावजूद भी पति मान नहीं रहा था. अक्सर पति अपना घर छोड़कर उक्त महिला के घर में ही रहा करता था, एवं अपने परिवार का कुछ भी ख्याल नहीं रखता था. अंत में शुक्रवार को पति को दूसरी महिला के रंगे हाथ पकड़ा है. पति के करतूतों को लेकर पुलिस को अवगत कराया गया है. पुलिस को पति के खिलाफ कदम उठाना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात