रानीगंज-कोरोना काल में लंबे समय से संकट की स्थिति को देखते हुए पूरा देश सहम गया था, और ऐसी संकट की स्थिति दोबारा ना आने की प्रार्थना करते हुए, रानीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से उत्तम एकादशी तिथि पर मंगलवार की शाम रानीगंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रार्थना , पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन कि गयी. इस भजन कीर्तन के तहत भजन गायक विवेक बगड़िया एवं सीतू बरनवाल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने भक्तो का मन मोह लिया.सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पंचमुखी हनुमान का नाम लेते हुए भजन संध्या में शामिल हुए. इस दौरान मंदिर में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ ए का भी आयोजन किया गया , पूजा में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया. मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि दुनिया को फिर से कोरोना जैसे महामारी का प्रकोप न हो एवं हनुमान प्रभु का आशीर्वाद सभी पर बनी रहे इस उद्देश्य से उन्होंने यह विशेष पूजा किया.आयोजन के सयोंजक गणेश साव एवं तरुण बर्मन थे,जबकि इसे सफल बनाने में अशोक अरोड़ा, राजेन्द्र प्रसाद खैतान ,बिमल।बाजोरिया,ललित झुनझुनवाला,मनोज केशरी,कौशल सिंह प्रदीप सिंह,सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.



0 टिप्पणियाँ