रानीगंज- रेलवे स्टेशन के 4 नंबर प्लेटफार्म पर डाउन जम्मू तवी एक्सप्रेस जब दोपहर 2:15 पर खुली और कुछ देर चलने के बाद ही ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर गिर पड़ी, जिसके कारण ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल व्याप्त हो गया. इस घटना के कारण ट्रेन काफी तेजी से हिलने लगी और यात्रियों को ऐसा भी लगने लगा कि शायद ट्रेन में आग भी लग सकती हैं. वहीं इस घटना के कारण कुछ देर के लिए ट्रेन का परिचालन भी रुक गया था. घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर अमित कुमार शर्मा ने कहा कि डाउन जम्मू तवी एक्सप्रेस रानीगंज के प्लेटफार्म नंबर चार से कोलकाता के लिए खुली थी, लेकिन अचानक ओवरहेड तार ट्रेन के ऊपर टूट कर गिर गई ,यह एक दुर्घटना घटी, हालांकि उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण कोई भी हताहत नहीं हुई, बस कुछ देर के लिए ट्रेन का परिचालन रुक गया था. जल्द ही तार की मरम्मत के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और काफी कम समय में स्थिति सामान्य हो गई. वही मामले के बारे में ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण हम लोग काफी डर गए थे कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना ना घटे हालांकि काफी समय की बर्बादी हो गई. इस घटना से यात्रियों ने थोड़ी नाराजगी जताई की रेलवे की सुरक्षा में गड़बड़ी है उन्हें अपनी परिसेवा में सुधार लाने की जरूरत है.


0 टिप्पणियाँ