रानीगंज थाना में हुई महाबीर अखाड़ा कमेटियों के साथ पुलिस की बैठक




रानीगंज-रानीगंज की पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए रानीगंज के कई क्लब संगठन लंबे समय से दुर्गा पूजा के बाद लक्ष्मी पूजा के अगले दिन ही महावीर अखाड़े में आयोजन करते हैं. पिछले कुछ वर्षों इस कार्यक्रम में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन इस बार फिर से पुराने रिवाज का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन महावीर अखाड़ा क्लब संगठनों के साथ रानीगंज थाना में बैठक कर महाबीर अखाड़े में भाग लेने के लिए कौन सा मार्ग अपनाएं और किन नियमों का उन्हें पालन करना होगा इसकी जानकारी दी गई.रानीगंज थाना निरीक्षक सुदीप दासगुप्ता और कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी ने विभिन्न वार्ड पार्षदों के साथ क्षेत्र के फायर ब्रिगेड के सदस्यों और ग्यारह महाबीर अखाड़ों के सदस्यों के साथ बैठक की . बैठक में रानीगंज बोरो प्रभारी दिवेन्दु भगत,पार्षद नेहा साव, खाखी मंडली के चंद्रभान खटीक,शालडांग बजरंग क्लब के विजय गौड़, हाटतला महाबीर अखाड़ा कमिटी के नरेश साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यहां पुलिस।द्वारा रूट मैप की घोषणा भी की.हालांकि, कई क्लब संगठनों ने कहा है कि वे इस बार महावीर अखाड़ा नहीं निकालेंगे. उन्होंने साफ किया कि रानीगंज का अखाड़ा का इतिहास लगभग 150 वर्ष प्राचीन है,अगर प्रशाशन पुराने रूट पर अखाड़ा निकालने का आदेश देगी तभी अखाड़ा वह लोग अखाड़ा निकालेंगे. अगर वह लोग पूजा और विभिन्न कार्यक्रम करते हैं भी तो भी वे महावीर अखाड़े का जुलूस नहीं निकालेंगे.

 हालांकि ज्ञात हो कि महावीर अखाड़ा निकाले जाने पर सिर्फ लाठी के खेल का प्रदर्शन की जायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता