नवान्न अभियान के दौरान भाजपा कर्मियों पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन




आसनसोल : पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप पर भाजपा द्वारा बीते 13 सितंबर को नवान्न चलो अभियान आयोजित किया गया था। जिसमें भाजपा कर्मियों को जगह जगह पर पुलिस द्वारा रोका गया बावजूद इसके भारी संख्या में भाजपा कर्मी नवान्न चलो अभियान के तहत कोलकाता पहुंचे। जहां पर भाजपा ने अपने कर्मियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार तथा कई भाजपा कर्मियों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। इस अभियान में कई भाजपा कर्मी घायल हुए। जिसके विरोध में आसनसोल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एडीपीसी के कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारतीय चटर्जी आशा शर्मा मधुमिता चटर्जी सहित भारी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य थी। इस दौरान भारतीय चटर्जी ने कहा कि आज हमलोग नवान्न अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए अत्याचार के खिलाफ आसनसोल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने आए हैं। उनका यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था लेकिन कमिश्नर अपने दफ्तर में मौजूद नहीं थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 13 सितंबर को बंगाल के पुलिस मंत्री कोलकाता से भाग खड़ी हुई और आज पुलिस कमिश्नर उनका ज्ञापन देने लेने के लिए इस दौरान भारती चटर्जी ने कहा कि आज हम लोगों ने जो ज्ञापन दिया है उस पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम लोग सत्तर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात