सुफल बांग्ला स्कीम के तहत ताजी सब्जियां, फल एवं अन्य अनाजों के दो स्टॉलों का उद्घाटन आसनसोल एवं बर्नपुर में, उद्घाटन कृषि मंत्री बेचाराम मन्ना एवं मंत्री मलय घटक ने किया





आसनसोल : राज्य सरकार के कृषि विपणन विभाग द्वारा सुफल बांग्ला प्रकल्प के तहत आसनसोल बर्नपुर में ताजे सब्जियों, फलों एवं अनाज के दो स्टॉल का उद्घाटन समारोह मंगलवार को आसनसोल के रविंद्र भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के कृषि मंत्री बेचाराम मन्ना, कानून व श्रम मंत्री मलय घटक, मेयर विधान उपाध्याय, घोषित उपमेयर अभिजीत घटक एवं वसीम उल हक, जिला परिषद के सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, एग्री मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस कौशिक साहा, राज्य सरकार के कृषि विपणन विभाग के प्रधान सचिव आईएएस ए सुबैया, एडीएम संजय पाल, डीपीआरडीओ तमोजीत चक्रवर्ती, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, इंद्रानी चटर्जी, सुब्रतो अधिकारी, मानस दास सहित इलाके के पार्षद उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को राज्य कृषि विभाग द्वारा पौधा एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। एक स्टॉल कोर्ट के समीप एवं दूसरा स्टॉल बानपुर के त्रिवेणी मोड़ के निकट खोला गया है जिसका उद्घाटन मंत्रियों ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर एवं स्टॉल पर फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ ए सुबैया एवं कौशिक साहा ने बताया कि सुफल बांग्ला प्रकल्प के तहत राज्य में कुल 56 स्टाल खोले गए हैं। जिसमें दो आज उद्घाटन हो रहा है। इस स्टॉल को खुलने से राज्य के कृषकों को सीधे फायदा होगा। उन्हें अपने उत्पादों का सठिक दाम मिलेगा तथा इंस्टॉलों से जो लोग सामान खरीदेंगे उन्हें बाजार से कम कीमत पर शुद्ध एवं ताजा सब्जियां, फल सहित अन्य अनाज मिलेंगे। अपने वक्तव्य में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यहां स्टॉल खुलने से इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा उन्हें कम कीमतों पर ताजी सब्जियां फल एवं अनाज मिलेंगे उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस तरह के स्टॉल शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने चिट्ठी लिखने की बात कही।

अपने वक्तव्य में मंत्री मलय घटक ने कृषि मंत्री बेचाराम मन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि मंत्री बेचाराम ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सिंगूर की लड़ाई लड़े हैं आम लोगों के लिए हमेशा कार्य करते रहते हैं यहां के लोगों के लिए सुफल बांग्ला स्टॉल खोला जा रहा है जो कि यहां के लिए सुखबर है। इंस्टॉल आसनसोल के लिए एक नया मुकुट होगा सुफल बांग्ला स्टॉल में उचित ताजे सब्जियां फल एवं अन्य सामान मिलेंगे मंत्री ने कहा कि राज्य में 56 स्टॉल हो गए हैं इंस्टॉल ओं में सब्जियां फल एवं अन्य अनाज खेतों से पहुंचाने के लिए 350 एसी वैन कार्य में लगे रहते हैं। मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के सभी दफ्तर कैसे आगे बढ़ेंगे इसके लिए चिंतित रहती है उन्होंने राज्य में 74 प्रकल्प जनता के लिए दिए हैं। वह द्वारे सरकार सहित अन्य प्रकल्पों के अलावा नौकरी भी द्वार तक पहुंचा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में नौकरी संकुचित हो गई है केंद्र की मोदी सरकार ने देश में 40% नौकरियों को खत्म कर दिया है। सेल, रेल सहित अन्य विभागों में जो कर्मी रिटायर हो रहे हैं उनके जगह पर नहीं भर्ती नहीं हो रही है। कई बैंकों को बंद किया जा चुका है जिसके कर्मी बेरोजगार हो चुके हैं। वहीं ममता सरकार के राज में 40% नौकरियां बढ़ी हैं। 

वही मंत्री बेचाराम मन्ना ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज आसनसोल के लिए शुभ दिन है यहां आसनसोल एवं बानपुर में सुफल बांग्ला स्टॉल का उद्घाटन हो रहा है यह हंसी खुशी की बात है उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे राज में ममता बनर्जी के सरकार कृषकों के विषय में सोच रही है कृषक अब सीधे सुफल बांग्ला स्कीम के तहत अपने माल को उचित दामों में बेच सकेंगे एवं शिक्षकों को यह सामान सुफल बांग्ला स्टॉल से जनता को उचित मूल्य पर दिया जाएगा उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि 34 साल के राज में अनगिनत किसानों ने अपने पैदावार की उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कर्ज बढ़ने से एवं नुकसान होने से आत्महत्या की है। ममता बनर्जी के राज में अब ऐसा नहीं हो रहा है कृषक यहां खुशहाल हैं। क्योंकि उन्हें अपने पैदावार की उचित मूल्य मिल रही है एवं नुकसान होने पर सरकार से मुआवजा भी मिल रहा है। राज्य में 357 सुफल बांग्ला स्टॉल बनाने की योजना है। 186 किसान मंडी तैयार हो रही है 92 मंडियों से सब्जी सुफल बांग्ला स्टॉल में भेजा जा रहा है। जिससे प्रत्यक्ष रूप से 95 लाख परिवार के दो करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है। न्यू टाउन में ऑर्गेनिक हब तैयार हुआ है। जिससे विश्व बैंक प्रसन्न होकर डेढ़ सौ करोड़ कर्ज दे रहा है। अब यहां की फसल को विश्व में दूसरे जगहों पर भेजने के लिए तैयारी हो रही है। इन स्टॉलों से ताजी शुद्ध सब्जियां, फल, घी, मधु, अचार, बरी, कालोनोनिया चावल जो कैंसर रोग में लाभदायक है, हर किस्म के दाल आदि उचित मूल्य पर मिलेगा। आने वाले दिनों में नगर निगम के प्रत्येक वार्ड प्रत्येक ब्लॉक में यह स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घागरबुड़ी मंदिर के निकट मार्केट बंद कर तैयार हो रहा है इस मार्केट से आसनसोल का पूरा बाजार नियंत्रित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता