सालानपुर सामुदायिक भवन में निशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्दघाटन






सालानपुर-शिक्षक दिवस के अवसर पर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस एवं सालानपुर आंचलिक तृणमूल की और से सालानपुर पंचायत के लगभग 100 से अधिक बच्चों को अनमोल तोहफ़ा मिला है। बाराबनी तृणमूल कांग्रेस युवा नेता मुकुल उपाध्याय के प्रयास से सोमवार को सालानपुर कालीमंदिर के निकट सामुदायिक भवन में निशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्दघाटन किया गया। जहाँ वर्ग पंचायत से लेकर 10वीं तक के बच्चों को निशुल्क कोचिंग के साथ साथ कॉपी किताबें तथा अन्य पठन पाठन सामिग्री प्रदान किया जाएगा। उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित युवा तृणमूल नेता मुकुल उपाध्याय, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह, सालानपुर पंचायत प्रधान दीपिका बाउरी एवं तृणमूल नेता फुचु बाउरी ने संयुक्त रूप से कोचिंग सेंटर का सुभारम्भ किया गया, जिसके बाद महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान युवा तृणमूल नेता मुकुल उपाध्याय ने कोचिंग सेंटर के दोनो अनुभवी शिक्षक सपन भंडारी एवं प्रदीप कर्मकार को सम्मानित करते हुए उनके अनमोल योगदान एवं शिक्षा दान के लिए बधाई दी। मुकुल उपाध्याय ने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार की निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलने का लक्ष्य है, आज इसकी सुरुआत सालानपुर से हुई है, जल्द ही यह लाइब्रेरी की व्यवस्था भी किया जाएगा, क्षेत्र के गरीब असहाय परिवार के बच्चें शिक्षा से वंचित न रहें यही प्रयास किया जा रहा है, सामाज को जागरूक और प्रगतिशील बनाने के लिए आज के बच्चों को शिक्षित बनाना होगा, तभी भविष्य उज्वल होगा। मौके पर समाजसेवी राजीव गोराई, अनिल धीवर, संतु मंडल, मनोज गोराई समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता