आभास राय चौधरी की रिहाई की मांग को लेकर माकपा ने निकाले जुलुश



रानीगंज-माकपा की ओर से रविवार की शाम रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से एक जुलूस निकाली.ज्ञात हो कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी एरिया कमेटी की तरफ से बीते 31 अगस्त को मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में कानून तोड़ो आंदोलन में बर्दवान में कर्जन गेट में जुलूस निकाली गई थी, उस विशाल जुलूस में संगठन के कार्य कर्ता और पुलिस के बीच काफी धक्का मुक्की हुई थी, बैरीकेड तोड़ना से लेकर संगठन के कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज तक किया था. इतना ही नहीं माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य आभास राय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था जिसके विरोध में जगह-जगह लगातार विरोध जुलूस और पथ सभा किए जा रहे है. जिसके तहत रविवार को उनके रिहाई की मांग को लेकर रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से भी माकपा की ओर से यह विरोध जुलूस निकाली गई, जो रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर एनएसबी रोड के नेताजी स्टैचू के समीप पहुंचकर संपन्न हुई. विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक रुनु दत्ता, हेमंत प्रभाकर, दिव्येंदु मुखर्जी, कल्लोल घोष, उमापद गोप आदि मौजूद रहें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता