आसनसोल : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस वर्ष सभी रजिस्टर्ड दुर्गा पूजा कमेटियों को 60 हजार करके अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य के विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा कमेटियों को 60 हजार का चेक दिया गया है एवं कई जगहों पर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर आसनसोल के विभिन्न ने पूजा कमेटियों को 60 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू आदि उपस्थित थे। इस दौरान अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वर्ष महंगाई को देखते हुए दुर्गापूजा कमेटियों की अनुदान राशि को 10 हजार रुपये करके बढ़ा दिया है। जिससे सभी पूजा कमेटियां अच्छी तरह से पूजा कर पाए। आज आसनसोल के पूजा कमेटियों को 60 हजार रुपए का चेक प्रदान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों से आसनसोल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार पूजा करने को कहा जिससे कहीं भी किसी को असुविधा ना हो एवं शांतिपूर्वक पूजा बीते।

0 टिप्पणियाँ