श्याम एग्रो बायोटेक के प्रबंध निदेशक रोहित खैतान भारतवर्ष के द रोलर फ्लावर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बनाए गये



रानीगंज। रानीगंज चेम्बर ऑफ कामर्स के कार्यकारी अध्यक्ष व श्याम ऐग्रो बायोटेक के प्रबंध निदेशक रोहित खेतान "द रोलर फ्लावर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव बनाए गए हैं. नईदिल्ली के होटल ले-मेरिडियन में सोमवार को आयोजित 82 वीं साधारण सभा में इस महत्वपूर्ण पद से उन्हें मनोनीत किया गया. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने सूचना को शेयर करते हुए कहा कि हम लोगों के लिए यह गौरव की बात है. की रानीगंज कोयलांचल शिल्पांचल क्षेत्र के व्यवसायियों हित के लिए रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स हमेशा से ही कार्य करते रहे हैं .रोहित खैतान के इस पद पर नवाजे जाने से इस क्षेत्र के फ्लावर मिल के व्यवसाइयो को जहां नई दिशा मिलेगी वहीं उनके कार्य शैली से उद्योग धंधे में कार्यरत लोगों को और बेहतर सहयोग मिलेगा. रोहित खेतान को महासचिव बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता राजेंद्र प्रसाद खेतान उनके परिवार के सदस्य एवं उ एवं उनकी कंपनी श्याम एग्रो बायोटेक के प्रबन्ध निदेषक स्वर्गीय प्रकाश सराफ जी का सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा से ही आज इस मुकाम को हासिल कर पाया हूं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फ्लावर मील सहित अन्य उद्योग भी काफी कठिन दौर से गुजर रही है इस स्थिति से कैसे उबरा जाए एवं मजबूत स्थिति में उद्योग चले इस पर मेरा विशेष ध्यान रहेगा, साथ ही साथ देश के फ्लावर मिल को और बेहतर किस तरह बनाया जाए उसके दिशा में कार्य किया जाएगा. दिल्ली में हुए इस साधारण सभा में पूरे भारतवर्ष के लगभग एक सौ फ्लावर मिल के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता