आसनसोल मंडल में स्वच्छ स्टेशन दिवस का अनुपालन किया गया



आसनसोल : 15 दिनों तक चलने वाला स्वच्छता पखवाड़ा 16 सितंबर 2022 से आरंभ हुआ और यह 30 सितंबर 2022 तक जारी रहेगा। आज अर्थात 19सितंबर 2022 को आसनसोल मंडल में विविध प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा के एक हिस्से के रूप में ' स्वच्छ स्टेशन दिवस' के रूप में मनाया गया।

आसनसोल मंडल के आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह और दुर्गापुर जैसे 'ए' श्रेणी के स्टेशनों की गहन साफ-सफाई स्टेशन प्रबंधक और अन्य कार्मिकों द्वारा की गयी।मुगमा और विद्यासागर स्टेशनों की भी गहन साफ-सफाई की गयी।

कुड़ा-करकट फैलाने के विरुद्ध यात्रियों को जागरूक करने और उन्हें स्वच्छता का महत्व बताने के लिए आसनसोल, मधुपुर,जसीडीह, दुर्गापुर, जामताड़ा, आरपीएफ पोस्ट दुर्गापुर , पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय/ आसनसोल (प्राथमिक) और पानागढ़ स्टेशनों पर इससे संबंधित विविध प्रकार के अभियान चलाए गये तथा पोस्टर लगाए गये। 'ए' श्रेणी के आसनसोल, दुर्गापुर, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों में नियमित तौर पर स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए तथा गंदगी फैलाने पर दंड के प्रावधानों के बारे में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए बतलाया जाता है।

आसनसोल स्टेशन पर 60 जोड़ी और मधुपुर स्टेशन में 15 जोड़ी , जसीडीह स्टेशन में 50 जोड़ी तथा दुर्गापुर स्टेशन में 28 जोड़ी सड़नशील और गैर-सड़नशील कचरा-पेटी मुहैया करायी गयी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता