अंडाल --: ईसीएल के केंदा एरिया के सिदुली आदिवासी प्राइमरी स्कूल में अचानक चापा कल से पानी की बजाय गैस निकलने लगा।वहां के ग्राम वासी का कहना है कि सुबह से ही कल में पानी की वजाय गैस निकल रही है।और चापा कल भी धस रहा।स्कूल में करीब 400 से 500 बच्चे पढ़ाई करने जाते है।बच्चो के माता पिता और वहाँ के लोगो मे डर माहौल है लोगो का कहना है कि इस तरह हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाई करने नही भेज सकते हैं पता नही कब क्या हो जाये।इस घटना की जानकारी प्रबंधन और प्रशासन को दी गयी।

0 टिप्पणियाँ