बोनस के मांग पर इंटक का धरना-प्रदर्शन।




दुर्गापुर : इंटक ने बोनस की मांग को लेकर खून से हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए डीएसपी गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।.  इस साल करीब 16 हजार करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद सरकारी दुर्गापुर स्टील प्लांट ने पूजा से पहले स्थायी कर्मचारियों को अभी तक बोनस नहीं दिया है. इसी मांग पर मंगलवार से सभी स्थायी मजदूर संगठनों ने दुर्गापुर स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट के गेट के बाहर एक साथ आंदोलन शुरू किया .  लेकिन फिर भी कोई रास्ता नहीं निकलने के कारण आंदोलन जारी रहा।  बुधवार की सुबह वही स्थायी कर्मचारी दुर्गापुर स्टील प्लांट के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते दिखे.  इंटक ने ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।  इंटक समर्थकों ने अपने खून से इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।  इंटक के नेता राणा सरकार ने कहा कि सेल ने इस साल 16 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है।  अधिकारियों को इस पैसे का एक हिस्सा दिया गया था लेकिन श्रमिकों को नहीं दिया गया था।  इसलिए हम सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।  दुर्गापुर स्टील प्लांट के इतिहास में पहली बार पूजा से पहले बोनस नहीं दिया गया।

सेल के कारखानों में करीब 50 हजार से अधिक कार्यरत हैं दुर्गोत्सव बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है लेकिन इस बार इन 50 हजार श्रमिकों और उनके परिवार दुर्गा पूजा पर खुशी के बजाय मायूस रहेंगे क्योंकि सेल में बोनस पर समझौता नहीं हो पाया है इसके कारण इस वर्ष पूजा से पहले बोनस का भुगतान नहीं होगा । सेल ने इस वर्ष कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है इसके बावजूद इस बार पूजा से पहले बोनस तय नहीं हो पाया कर्मी मुनाफे और उपलब्धियों को देखते हुए महीनों से आशा लगाए बैठे थे कि इस बार उन्हें अच्छा खासा बोनस मिलेगा लेकिन इस बार अभी तक बोनस पर फैसला नहीं हो पाया और अब अगली मीटिंग 10 अक्टूबर को होनी है बीते बैठक में समझौता ना होने की स्थिति में प्रबंधन ₹26हजार एडवांस देना चाह रहा था लेकिन यूनियनों ने इस कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए इसे मना कर दिया यूनियन अभी सर्वसम्मति से ₹45हजार की मांग कर रही हैं।आक्रोशित कर्मियों का कहना है कि अब जब पूजा बीती जाएगा तो यूनियनों को चाहिए कि नए सिरे से मांग करें और लाभ के अनुसार कर्मियों को बोनस दिलवाए जैसा कि पिछले वर्ष हुआ था गौरतलब है कि पिछली बार सेल कर्मियों को ₹21हजार बोनस मिला था लेकिन इस वर्ष सेल को 12हजार करोड़ से अधिक का मुनाफा हुआ है और सेल ने पहली बार एक लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर पार किया है जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है और यह दोनों इस सर्वकालिक अब तक का है इसके साथ ही सेल इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। इन उपलब्धियों के बाद भी हजारों इस्पात कर्मी और उनके परिजन त्यौहार पर मायूस रहेंगे

   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता