आसनसोल : जीएसटी जमा करने में हो रही समस्याओं को लेकर आसनसोल के जीएसटी अधिकारियों ने गुरुवार को जीएसटी कार्यालय में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों साथ एक बैठक की। बैठक में जीएसटी के सीनियर ज्वाइंट कमिश्नर दिलीप कुमार दास, ज्वाइंट कमिश्नर विधुभूषण हीरा, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बागड़िया, सलाहकार नरेश अग्रवाल, मुकेश तोदी, हरि नारायण अग्रवाल, राजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों को यह सलाह दी प्रोफाइल में अपना मोबाइल नंबर ई-मेल एड्रेस सब दे कर रखें। जिससे कि जीएसटी अधिकारियों को उनसे संपर्क साधने में आसानी हो सके। इसके आलावे अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी के लिए अपना पूरा प्रोफाइल बनाने की बात कही। साथ ही 20 तारीख के अंदर थ्री बी रिटर्न ऑनलाइन जमा करने की भी सलाह दी गई। वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों ने कहा कि अभी हाल ही में चेंबर भवन में व्यापारियों की बैठक हुई थी और त्योहारों का मौसम बीत जाने के उपरांत छठ पूजा के बाद एक बार फिर से बैठक होगी। इसके अलावा अन्य कई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपनी कई समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा इस विषय में अधिकारियों ने व्यापारियों को कई तरह के सलाह दिए। जीएसटी अधिकारियों ने कहा कि अगर व्यापारियों को कोई दिक्कत आ रही है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते है।


0 टिप्पणियाँ