दुर्गापुरः दुर्गापुर नगर निगम का 5 तारीख को कार्यकाल समाप्त होने के बाद 6 तारीख से प्रशासक बैठ गया है ।जिसको लेकर सीपीआईएम की ओर से बुधवार की सुबह को नगर निगम के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। यह देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विशाल पुलिस वाहिनी तैनात की गई थी, कम बैक फोर्स उतारा गया था। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। भाजपा नेता पंकज राय सरकार ने बताया कि दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही प्रशासक बैठा दिया गया है हम लोग चाहते हैं कि चुनाव कराया जाए यह लोग डर रहे हैं कारण अगले बोर्ड भी जबरन बुथ लूटकर बोर्ड बनाई गई थी लोगों को वोट देने नहीं दिया गया था ।इस बार यह नहीं चलेगा हम लोग तैयार हैं किसी भी हालत में वोट लूट नहीं होने देंगे। हम लोगों का आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान उपस्थित सीपीएम कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ