आसनसोल : वेस्ट बंगाल आईसीटी स्कूल कोऑर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर आसनसोल डीआई कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सरकारी मान्यता प्राप्त कांट्रेक्चुअल बेसिस पर कार्यरत दर्जनों शिक्षक प्ले बोर्ड एवं बैनर लेकर डीआई कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किए। इस विषय पर वेस्ट बंगाल आईसीटी स्कूल कोऑर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष स्वरूप पाल ने बताया कि हमलोग आज डीआई कार्यालय पर राज्यव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं। हमलोगों की मांग है कि स्कूल के जो हमारे कुछ नियम है उसे माना नहीं जा रहा है किसी भी अपॉइंटमेंट के लिए जो एमसी रेजोल्यूशन लगता है इसके लिए किसी भी पार्ट टाइम एपॉइंट के लिए भी एमसी रिवॉल्यूशन की जरूरत होती है। हमलोगों को सरकारी मान्यता के बावजूद इसके तहत नहीं लाया गया है। हम लोग सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट छुअल बेसिस पर हैं परंतु जो अपॉइंटमेंट लेटर होता है वह लेटर हमें डीआई देते हैं इसी अप्वाइंटमेंट लेटर के लिए आज हमलोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे जो छुट्टी के कुछ नियम है उसे भी सटीक रूप से नहीं माना जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष जो हमारे वेतन में 3% की वृद्धि होती है उसे भी नहीं बढ़ाए जा रहा है हमारा जो सरकार के अनुसार न्यूनतम वेतन है वह भी पूरा नहीं मिल रहा है। इसके खिलाफ हम लोग राज्यव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं मांगे नहीं मानने पर हम लोग वृहत आंदोलन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ