विहंगम योग संस्थान द्वारा जामुड़िया के चिंचुरिया में पांच कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ







जामुड़िया : विहंगम योग संस्थान पश्चिम बर्दवान जिला के अंतर्गत जामुड़िया के चिंचूरिया ग्राम डंगालपाड़ा में रविवार को विहंगम योग के प्रचार एवं विश्व शांति हेतु पांच कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं भजन प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गणेश सोरेन द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला के सभी आश्रमों के प्रभारी सह स्वर्वेद ग्रंथ के बांग्ला भाष्यकर्ता व राष्ट्रीय प्रचारक रीता साहा एवं आलोक साहा, विहंगम योग पश्चिम बंगाल के प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह, निंघा आश्रम जिला केंद्र के संयोजक विश्वनाथ चौबे, आश्रम के व्यवस्थापक दिनेश पांडे, सह संयोजक सरयू प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रचारक विनय सिंह, रंजीत बर्णवाल, शंभु विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में आसपास के श्रद्धालु उपस्थित हुए। हवन यज्ञ पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निंघा आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार एवं गया आश्रम से आए हुए पुरोहित पारसनाथ कुमार ने कराया। भजन के कार्यक्रम में सद्गुरु की शिष्य आदिवासी महिलाओं ने सु मधुर भजन पेश कर पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रवचन के कार्यक्रम में रीता साहा, आलोक साहा, जीबी सिंह ने विहंगम योग की महत्ता, विहंगम योग क्रियात्मक ज्ञान की साधना के लाभ, ब्रह्म मुहूर्त में की गई साधना के लाभ, ब्रह्मविद्या की साधना को करके कैसे ईश्वर को प्राप्त करें इस विषय में विस्तार से श्रद्धालुओं को बताया। कार्यक्रम का समापन आरती, शांति पाठ एवं भंडारा के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात