बिजली के हाइटेंशन टावर पर लटका मिला युवक का शव





कुल्टी-आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरांगी फाड़ी अंतर्गत कोदोविटा सिटीगोल्ड प्राइवेट लिमिटेड कारखाने के पीछे छाई डंपिंग क्षेत्र में गुरुवार सुबह हाईटेंशन बिजली के टावर से एक स्थानीय युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कम मच गया। स्थानीय लोगो के अनुसार युवक कोदोविटा गांव निवासी विशाल करमाकर (24) है। वही मामले की सूचना पा कर पहुँचे चौरांगी फाड़ी पुलिस ने मौके से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया एंव घटना की जाँच में जुट गई है। वही युवक के परिजनों के अनुसार बीते बुधवार को युवक नहाने के लिए घर से गमछा लेकर निकला था। तब से उसका कोई पता नहीं था। बुधवार देर रात तक स्थानीय लोगों ने बहुत खोजा नहीं मिला , स्थानीय पुलिस फाड़ी में युवक के लापता होने की सूचना भी दी गई। जिसके बाद गुरुवार सुबह युवक का लटका हुआ शव हाईटेंशन बिजली के टावर पर लटका मिला। वही घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात