फॉस्बेक्की ने महिला सशक्तिकरण के लिए किया कनकधारा संगठन का गठन




आसनसोल : फॉस्बेक्की ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए रविवार को कनकधारा नामक एक संगठन का गठन किया। इसके लिए आसनसोल क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपस्थित थे। इस मौके पर कनकधारा संगठन के महासचिव नवनीता मुखर्जी ने बताया कि हमलोग का मूल संगठन फास्बैकी है। लेकिन फास्बैकी ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने को लेकर कनकधारा नामक एक संगठन का गठन किया है। इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन आज इस को औपचारिक रूप से घोषित किया गया। क्योंकि पश्चिम बर्दवान जिले में बहुत ऐसी महिला हैं। जो स्वयं अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला रही हैं। उनका अपना ट्रेड लाइसेंस है। हालांकि कुछ ऐसे भी महिलाएं हैं। जो कंपनी से फ्रेंचाइजीज लेकर अपना व्यवसाय कर रही है। ऐसे महिलाएं समाज में आगे आए। इसको लेकर कनकधारा संगठन का गठन किया गया। वही इस मौके पर संबोधित करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में भी बहुत ऐसी प्रतिभावान महिलाएं हैं, जो सफलतापूर्वक उद्योग को संचालित कर रही हैं। आज ऐसी महिलाओं को लेकर एक संगठन का निर्माण किया गया। यह बहुत खुशी की बात है। आसनसोल नगर निगम हमेशा इस संगठन के मदद के लिए तैयार है। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भी कई ऐसी महिलाएं हैं। जो प्रतिभाशाली हैं। वे आगे आये। उनके आने से हम सभी लोग गर्व महसूस करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात