Slide 1 Slide 2 Slide 3

हमारी सरकार पुलिस से कराएगी अनुलोम विलोम - भाजपा नेता






सालानपुर-राहूल तिवारी

सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नबन्ना अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्तओं पर हुये अत्यचार के खिलाफ प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार बिरोध प्रदर्शन किया। बता दे वीते 13 सितंबर को भाजपा के नबन्ना अभियान के दौरान पूरे राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले पुलिस ने रोका एंव हिरासत में लिया था, साथ ही 13 सितंबर को नबन्ना अभियान के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, अंशु गेस एंव लाठीचार्ज किया गया था जिसमे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट आगई थी। जिसके बिरोध में शुक्रवार भाजपा द्वरा राज्य भर में पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन एंव ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में शुक्रवार सालानपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी के सामने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। एंव पुलिस के खिलाफ नारे बाजी की। इस भाजपा नेता ने राज्य में भाजपा की सरकार आने पर सभी पुलिस से योगा के अनुलोमविलोम कराने की बात भी कह दी। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि पुलिस ने 13 तारीख को नबन्ना अभियान में जो भी अत्याचार की वो वे सभी तृणमूल के दिशानिर्देश में की। पुलिस अब कानून व्यवस्था को नहीं बल्कि पार्टी व्यवस्था से चल रही है। आज पश्चिम बंगाल में सिर्फ अन्याय हो रहा है। हमारे रैली की दौरान तृणमूल ने प्रशासन सहित हर ताकत लगा दी। आप कल्पना नही कर सकते तृणमूल के इशारे पर हमलोगों पर छतों से पत्थर फेंके गये। पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किये, पानी के बौछार, आंसू गैस छोरे गये। आज पुलिस वही करेगी जो तृणमूल कांग्रेस कहती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुई थीं इसलिए उन्होंने नाबन्न अभियान से एक दिन पहले पुलिस का इस्तेमाल कर हमें रोकने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा मंडल 4 अध्यक्ष देबाशीष गंगुल, शंकर तिवारी, मनीष झा, गोपाल राय, धनंजय बनर्जी, अभिषेक सिंह सहित अन्य नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने