रानीगंज-शनिवार की सन्ध्या रानीगंज के श्री शराफ भवन धर्मशाला में दुर्गा पूजा कमिटियों द्वारा सुनियोजित तरीके से पूजा परिचालन करने को लेकर रानीगंज थाना की पुलिस की ओर से प्रशाशनिक बैठक किया गया, जहां रांनीगंज अंचल के समस्त पूजा कमेटियों के रजिस्ट्रेशन कराने के साथ, कौन-कौन से नियमों का पालन करते हुए पूजा कमिटी पालन करने होंगे उन सभी के बारे में पुलिस प्रशासन ने विस्तृत तरीके से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन यंत्र प्रत्येक पंडालों में रखना, चंदा संग्रह करने के दौरान जोर जबरदस्ती नहीं करने,विधि व्यवस्था को पालन करने जैसे कई विषयों पर बैठक के दौरान चर्चाएं हुई. आगामी 15 सितंबर को दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर रांनीगंज डोल्फीन मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाने तथा इस शोभायात्रा में सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने को लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद दिव्येंदु भगत ने आवेदन किया.उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सेफ ड्राइव सेव लाइफ,डेंगू पर रोकथाम के लिए जागरूकता को।लेकर टेबलों तथा कलाकारों द्वारा तरह तरह की झाँकीयां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे. बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर सुदीप दास गुप्ता, ट्रैफिक ओसी चिततोश मंडल, रांनीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता, सहित विभिन्न पुलिस फांड़ी के प्रभारी, ,पुलिस अधिकारी एवं दमकल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें.



0 टिप्पणियाँ