शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर अंचल के विभिन्न संस्थाओं और स्कूलों ने शिक्षक दिवस मनाया

अंचल के एक शिक्षक को शिक्षा रत्न पुरस्कार भी मिला







रानीगंज- स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष पर प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी एक शिक्षक थे और शिक्षा के मामले में उनके काफी उच्च विचार थे, उनके विचारों से ही प्रभावित होकर उनकी जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हम भारतवासी कई दशकों से मनाते आ रहे हैं. इसी क्रम में शिक्षक दिवस को सामने रखते हुए, रानीगंज के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. रानीगंज लायंस क्लब के तत्वाधान में भी शिक्षक दिवस का पालन किया गया, जिसमें लायंस क्लब द्वारा अनुमोदित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डीआर महंतो, एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया.इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूल के शिक्षकों तथा छात्रो ने कार्यक्रम की प्रस्तुति की.

स्कूल कमिटी के चैयरमेन सुशील गनेड़ीवाला ने प्रिंसिपल को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का कार्य केवल अक्षर ज्ञान तक ही सीमित नहीं है ,गुरु अपने शिष्य का संरक्षक होता है. शिक्षक के अपने सभी विद्यार्थियों के प्रति एक अलग सा कर्तव्य होता है, और हमारे भारत में शिक्षकों का काफी ऊंचा दर्जा माना जाता हैं.जिसके तहत प्रत्येक वर्ष शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केड़िया, सचिव सज्जन टिबरेवाल, राजेश जिंदल, दिलीप सिंह ने मिलकर स्कूल के शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया.

दूसरी ओर राजपाड़ा के होली एंजल स्कूल में भी शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया, जहां विद्यार्थियों ने स्कूल के प्रिंसिपल को सम्मानित किया, साथ ही रानीगंज ब्लॉक प्रायमरी हेल्थ सेंटर के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया, जिसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एस अहमद के नेतृत्व में कई चिकित्सकों ने स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की.

  सुरक्षा संस्था के तरफ से भी शिक्षक एवं अधिवक्ता लल्लन प्रसाद सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इन सभी कार्यक्रमों के साथ शिक्षक दिवस के दिन और राज्य सरकार की तरफ से पश्चिम बर्दवान के 2 शिक्षकों को शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो हमारे अंचल के लिए काफी गौरव की बात हैं. रानीगंज के हाई स्कूल के इंग्लिश विभाग के शिक्षक देवाशीष मंडल को यह विशेष अवार्ड सरकार की तरफ से मिला.पश्चिम बर्दवान के जिला शाशक अरुण प्रसाद ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया. कोरोना काल में विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने और सामाजिक कार्यों में अथक प्रयास करने के कारण यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया.

. वहीं स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल के शिक्षक को अवार्ड मिलने की बात पता चली तो उनमें खुशी की लहर देखी गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता