मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आसनसोल में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ माननीय संसद सदस्यों की मंडल समिति की बैठक




आसनसोल : आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को माननीय संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे की मंडल समिति की बैठक आयोजित हुई। श्री अरुण अरोड़ा, महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने माननीय सांसदों श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, श्री शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा और श्री सुनील सोरेन का पुष्पगुच्छ और शॉल से स्वागत किया।

अपने स्वागत भाषण में श्री अरुण अरोड़ा, महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने पूर्व रेलवे के हालिया प्रदर्शन पर प्रकाश डाला और माननीय सांसदों से विभिन्न पहलुओं में रेलवे की सेवाओं में और अधिक सुधार के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने का अनुरोध किया।

श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के जरिए मंडल में हाल ही में प्रदान की गई यात्री सुविधाओं के संबंध में प्रकाश डाला और कहा कि इनमें से कुछ, जो हाइलाइटेड है, को जल्द ही लागू किया जाएगा ।  

माननीय सांसदों ने महाप्रबंधक द्वारा इस प्रकार की बैठक आयोजित करने पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की और अपने सुझाव दिए जिन्हें रेलवे द्वारा अनुपालन के लिए नोट किया गया। माननीय सांसदों के प्रतिनिधि सुश्री अन्नपूर्णा देवी, श्री पी.एन.सिंह, श्री गिरिधारी यादव, श्रीमती शताब्दी राय, श्री निशिकांत दुबे और श्री चिराग पासवान ने भी इस अवसर पर बात की और अपने सुझाव दिए।

श्री अरुण अरोड़ा, महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने माननीय सांसदों को उनकी उपस्थिति के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यालय से महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे साथ-साथ विभाग के प्रधान प्रमुखगण (पीएचओडी) भी इस बैठक में उपस्थित थे। इस बैठक में आसनसोल मंडल से श्री परमानंद शर्मा, , मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल, श्री एम.के.मीना-, अपर मंडल रेल प्रबंधक-I/आसनसोल, श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-II/आसनसोल तथा शाखा अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता