जामुड़िया-शनिवार को आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या बारह स्थित खालसा सिख संगत गोविंद नगर कम्युनिटी हॉल में फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया.यह कैम्प आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी , सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल नगर निगम के सहयोग से कोविड महामारी से बचाव के लिए किया गया .इस कैम्प के दौरान सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सह सिख वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार गुरुद्वारा गायघाटा के प्रधान तरसेम सिंह ने कहा आसनसोल नगर निगम के सहयोग से हम लोगों ने दो दिवसीय महा वेक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया था.
शुक्रवार को शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी, बर्नपुर द्वारा शनिवार को गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में 350 से ज्यादा लोगों ने यहां पर कोरोना महामारी के बचाव के लिए वैक्सीन लगाया गया. इस शिविर में आसनसोल नगर निगम के चेयर पर्सन अमरनाथ चटर्जी मेयर परिषद सुब्रता अधिकारी, तृणमूल युवा प्रेसिडेंट जामुड़िया के मृदुल चक्रवर्ती को सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं खालसा सिख संगत गोविंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से स्वागत किया गया. चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा सिख संस्थाएं हर समय आगे आकर मानवता की सेवा करते आए हैं. आसनसोल नगर निगम भी सिख समाज के अच्छे कार्य के साथ है.खालसा सिख संगत गोविंद नगर गुरुद्वारा की तरफ से मेयर परिषद सुब्रतो अधिकारी एवं युवा तृणमूल अध्यक्ष मृदुल चक्रवर्ती को एक पत्र दिया गया,जिसमें गुरुद्वारा प्रांगण की बाउंड्री गुलाब साइक्लोन के समय गिर गई थी उसे अविलंब नगर निगम की तरफ से रिपेयर करने के लिए अनुरोध किया गया. मेयर परिषद सुब्रतो अधिकारी ने कहा जल्द ही इस कार्य को पूरा किया जाएगा . मेयर परिषद ने गिरी हुई बाउंड्री का मुआयना भी किया .इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह, गुरबचन सिंह ,अर्जुन सिंह, संतोख सिंह, रघुवीर सिंह, सोहन सिंह, सतनाम सिंह ,हरदयाल सिंह, राजु सलूजा, सुखविंदर सिंह बिट्टा एवं खालसा यूथ के नौजवान उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ