दुर्गापुरः आंतरिक महिला पूजा कमेटी की ओर से आज शाम को महिलाओं ने दुर्गा मां को लाने के लिए बेनाचिटी पहुंची वहां से मां को गाड़ी पर लेकरकाकंसा हॉट ताला स्थित पूजा मंडप में मां को बैठाया गया पूजा कमेटी के सचिव बैसाखी बैनर्जी ने बताया कि इस बार हम लोगों का नवा साल है प्रत्येक वर्ष ही धूमधाम से की जाती है और यह पूजा महिलाओं के द्वारा ही प्रसारित की जाती है इसमें छोटी पूजा से लेकर विसर्जन तक इलाके के महिलाएं ही शामिल होती हैं और उत्साह के साथ पूजा की जाती है। इलाके में चंदा काटने से लेकर महिलाएं ही करती है इसके अलावा पूजा की सामग्री का जुगाड़ भी महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है वैशाखी बनर्जी ने कहा कि इस बार पंडाल का उद्घाटन बांग्ला फिल्म के अभिनेत्री सावंती के द्वारा की जाएगी। इसके साथ इलाके के पुलिस प्रशासन से लेकर मंत्री नेता आदि उपस्थित रहेंगे। पूजा पंडाल का उद्घाटन चतुर्दशी के दिन किया जाएगा। इसके अलावा बताया गया कि पूजा के दौरान इलाके के गरीब वर्ग के लोगों में वस्त्र वितरण भी की जाएगी। बैसाखी बनर्जी ने बताया कि पूजा का पूरा दायित्व पल्लब बनर्जी के ऊपर रहता है मगर महिलाएं ही पूरा पूजा संभालती हैं।

0 टिप्पणियाँ