तृणमूल के प्रखंड स्तर कमेटियों में भारी बदलाव, कईयों के कटे पत्ते तो कई नई चेहरा को दिया गया दायित्व




आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर की कमेटी में व्यापक बदलाव कर रही है। जिला स्तर कमेटी तक का बदलाव हो चुका है। यह अलग बात है कि अभी तक पश्चिम बर्दवान जिला के र्पूर्ण कमेटी की घोषणा नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष पर अभी भी संशय बना हुआ है,लेकिन उच्च नेतृत्व ने मंडल स्तर की नई कमेटी की घोषणा कर दी है। टीएमसी के मूल संगठन सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के भी कई अध्यक्षों को बदला गया है। इसी के तहत पश्चिम बर्दवान जिला के आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 2 के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा को हटाकर अनिमेष दास को अध्यक्ष बनाया गया है। युवा अध्यक्ष पद से शहनवाज खान उर्फ रॉकी की भी छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह पार्षद अर्जुन मांझी अध्यक्ष बने हैं ।महिला ब्लॉक अध्यक्ष फंसाबी आलिया का भी पत्ता कट गया है। उनकी जगह कविता यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लाक एक का कोई बदलाव नहीं किया गया है वहां के पुराने अध्यक्ष गुरदास चटर्जी अध्यक्ष बने रहेंगे . आसनसोल उत्तर मंडल एक के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष राजू आहूवालिया को बनाया गया है।हीरापुर ब्लॉक में तृणमूल के शुरुआत से जुड़े नेताओं में शामिल लखन ठाकुर को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पार्षद अनूप माजी को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आईएनटीटीयूसी की कमान युवा पार्षद अक्षय घोष को दी गई है। महिला अध्यक्ष में सोना गुप्ता की जगह रियाज कहकंशा आई है।कुल्टी ब्लॉक का अध्यक्ष कंचन राय को नियुक्त किया गया है। विमान आचार्य को हटाया गया है वही महिला ब्लॉक अध्यक्ष से मौमिता सेन गुप्ता को हटाकर 60 नंबर वार्ड के पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य इंद्रानी मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।युवा तृणमूल से सुभाषिश मुखर्जी को हटाकर विमान दत्ता को अध्यक्ष बनाया गया है।जमुड़िया के दोनों ब्लॉक अध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई है। ब्लॉक 1 में साधन राय की जगह सुब्रत अधिकारी, ब्लॉक 2 में सुकुमार भट्टाचार्य की जगह सिद्धार्थ राणा को अध्यक्ष बनाया गया है। बाराबनी, सालानपुर पांडवेश्वर, अंडाल, फरीदपुर और आसनसोल उत्तर एक के अध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। आसित सिन्हा को चौथी बार बाराबनी ब्लॉक का दायित्व सौंपा गया है। उनके चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों में काफी खुशी देखी गई। इस मौके पर आसित सिन्हा ने उच्च नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापन किया। वही दूसरी ओर राजू आहलूवालिया को आईएनटीटीयूसी के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।अबिर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाई।यह कार्यक्रम आसनसोल सिटी बस स्टैंड के समीप किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता