पूजा पंडालों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरक्षण




दुर्गापुर: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ओर से पूजा के आयोजन को लेकर कड़ी नजर दारी शुरू की गई है .पूजा कमेटियों को प्रशासन द्वारा जारी की गई दिशा निर्देश को पूरी तरह से पालन करने का आदेश जारी किया गया है. रविवार पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गापुर के इस्पात नगर स्थित मारकोनी दक्षिणपल्ली , सिटी सेंटर के चतुरंग पूजा पंडाल  साहित  कई पंडालों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विशेष तौर से एडीपीसी के पुलिस उपायुक्त (ईस्ट)अभिषेक गुप्ता मौजूद थे. जिनके नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण कार्य किया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूजा कमेटियों  के साथ पंडाल निर्माण करने की नियमावली के साथ-साथ दर्शनार्थियों की सुविधा एवम  सुरक्षा प्रदान को लेकर जानकारी संग्रह  की . पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पूजा को लेकर विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान जारी है. इसके मद्देनजर पूजा  कमेटियो को प्रशासन द्वारा जारी की गई नियमो का पालन बेहद जरूरी है, नियम के बाहर   पंडाल निर्माण करने से पूजा कमेटी पर कार्यवाही भी हो सकती है.कमेटियों  को पंडाल निर्माण के अलावा दर्शनार्थियों के सुविधा एवं उन्हें सुरक्षा प्रदान करना जरूरी है. शहरवासियों को भी पूजा कमेटी एवं प्रशासन का सहयोग करना चाहिए. पूजा कमेटियो  को  फायर ब्रिगेड , इलेक्ट्रिक, एंबुलेंस के अलावा सीसीटीवी  की व्यवस्था करना होगा प्रशासन उनका यथा सम्भव करेगी.वही पंडालों के सामने वोलेंटियरो के तैनाती  के साथ साथ  दर्शनार्थियों  के पार्किंग जोन को लेकर की बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए . जल्द ही पूजा समितियों के साथ प्रशासन की बैठक का आयोजन किया जायेगा. वही मौके पर असिस्टेंट पुलिस ऑफ कमिश्नर ईस्ट तथागत पांडे , सीआई कृष्णेंदु  विश्वास, थाना प्रभारी सोमेन सिंहा ठाकुर, पुलिस अधिकारी चिन्मय चक्रवर्ती के अलावा पूजा कमेटी के कई कार्यकर्ता एवं सदस्य   मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता