आदिवासी समाज द्वारा छाता मेला का आयोजन



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे स्थित जामुड़िया बोरो के समीप दमोदरपुर फुटबॉल मैदान मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय आदिवासी छाता मेला का आयोजन किया गया. इस मौके पर आये हुये सभी अतिथियों का सम्मान पगड़ी पहनाकर किया गया और आदिवासी परम्परा के अनुसार नृत्य के साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छाता मेला के बारे में जानकारी देते हुए कमिटी के एक सदस्य मानिक मुर्मू ने बताया कि यह जो मेला है, यह मेला आज का नहीं मेले का आयोजन वर्षों से हमारे पूर्वज करते हुए आ रहे है . हमलोग भी उनके द्वारा शुरू किये गये मेला का आयोजन करते आ रहे है. यहाँ पर रविवार को पूजा कर सोमवार को मेले का आयोजन किया गया है. मेले को देखने के लिए आसपास के लोग सहित बाहर से भी लोग आकर इस मेले का आनंद आदिवासी लेते है. सुरक्षा को लेकर पुलिस की भी कड़ी वयवस्था होती है.  एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने  आदिवासी छाता मेला कमिटी को धन्यवाद करते हुए कमिटी से मेला को लेकर चर्चा करते हुए कहा की मुझे इस मेले में आकर बहुत ही आनंद मिला है ओर अगर किसी भी प्रकार की हमारी कोई भी जरूरत पड़े तो मै हमेशा इन लोगों के पास हुँ. मौके पर राखी कर्मकार, शेख शानदार, सुष्मिता बाऊरी, रबी सौरेन, पुर्णशशि राॅय, मनोज अधिकारी, बिशु दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता