रानीगंज कोयलांचल -शिल्पांचल में गणेश पूजा की धूम,कई स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम





रानीगंज- हिन्दू धर्म के अनुसार गौरी पुत्र गणेश की पूजा के बाद आरम्भ हो जाती है त्यौहार का सिलसिला.इस बार बुधवार को हुए गणेश चतुर्थी में कोयलांचल -शिल्पांचल के लोगो का उत्साह का कुछ लग ही मिजाज था,क्योंकि कोरोना के दो वर्षों के महामारी ने अन्य पूजा त्यौहार के साथ गणेश पूजा को भी पूरी तरह से फीका कर दिया था.लोग पूजा कर सिर्फ परम्परा को निभाया. पुराणों के अनुसार इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था,महाराष्ट्र में तो पूरे 9 दिनों तक गणेश जी की पूजा की जाती हैं. पूजा के आखिरी दिन बप्पा की मूर्ति को विधि-विधान और पूरे अनुष्ठान के साथ बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है . इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब कुमार बाजार शिवाजी संघ द्वारा श्री श्री गणेश चतुर्थी महाउत्सव मनाया जा रहा हैं, एवं इस वर्ष 10 साल पूर्ण होने पर और भी भब्य रूप से पूजा का आयोजन किया गया. मंगलवार को इस उत्सव का उद्घाटन संध्या 6 बजे किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से शिवाजी संघ के लालू शर्मा, प्रभात राम, मोनू यादव, रोहित सिंह, बाबू गोराई, विश्व हिंदू परिषद के मनोज शराफ और शुभम राऊत मुख्य रूप से मौजूद रहें.

 रानीगंज के ज्ञान भारती स्कूल में भी इस बार गणेश पूजा धूमधाम से मनाई गई. पूजा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया .सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया .स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के प्रमुख भोला भरतिया, श्रवण तोदी, स्कूल के प्रिंसिपल अमित साव ने कहा कि धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गणेश पूजा मनाई जा रही है. वही आस्था का केंद्र श्री श्री सीताराम जी मंदिर में भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया . मंदिर में फूलों की सजावट के साथ रंग बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई थी.

राजपाडा स्थित गणेश मंदिर में भव्य रुप से गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा की गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन सम्पन्न हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता