भाजपा युवा मोर्चा का झालमुड़ी एवं काशफूल के तकिए के साथ जिला शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन




आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को आसनसोल के जिला शासक कार्यालय के समक्ष अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा नेता वह पार्षद गौरव गुप्ता ने किया। इस दौरान इन्होंने झालमुड़ी एवं काशफूल से बने तकिए लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गौरव गुप्ता ने बताया कि राज्य में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर युवा इधर-उधर घूम रहे हैं। कोई बीए पास है तो कोई एमए पास है। किसी ने पीएचडी डिग्री हासिल किया है। परंतु उनके पास आज नौकरी नहीं है वहीं दूसरी तरफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सलाह देती है कि युवा चाय बिस्कुट बेचे, झालमुड़ी बेचे एवं काशफूल से बने तकिए बेचे। इसलिए आज हमलोग युवाओं ने मिलकर अधिकारियों को झालमुड़ी एवं काशफूल से बने तकिए बेच रहे हैं।

हमलोग यह अधिकारियों को बेचना चाहते हैं परंतु सुरक्षा गार्ड हमें कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। उनका यह मौलिक आधार है कि वह मेहनत से बनाई हुई अपनी सामग्री किसी को भी बेच सकते हैं। हर नागरिक जिलाधिकारियों से मिल सकता है परंतु हमें गेट पर रोका जा रहा है। झालमुड़ी एवं काशफूल के तकिए बेचकर जो पैसे आएंगे उसे हम लोग अपना आंदोलन करेंगे और जो झालमुड़ी बच जाएगा उसे खाकर अपना पेट भरेंगे। गौरव गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल की सरकार आई थी तब ममता बनर्जी ने कहा था कि सोने का बंगाल बनाया जाएगा। कोलकाता को लंदन बनाया जाएगा। आज कोलकाता सही मायनों में लंदन बन गया है और तृणमूल नेताओं घरों के पलंग के नीचे से करोड़ों रुपए निकल रहे हैं। तृणमूल के राज में शिक्षा सहित हर क्षेत्र में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार चल रहा है जो अत्यंत ही शर्मनाक है। मौके पर भाजपा के पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर, भाजपा नेता संतोष मुखर्जी, संजय यादव, आदर्श वर्मा, टिंकू बर्मन, अनिरुद्ध बाजपेई, किशोर कुशवाहा, संगीता नोनिया आदि उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा की एक युवा नेत्री बेहोश होकर गिर पड़ी जिसे तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात