दोमहानी हाट बाजार के नवीनकरण कार्य का मेयर ने किया शिलान्यास, बाजार में पेजयल, पार्किंग, ड्रेनज, शेड जैसी सुविधाएं होगी उपलब्ध



.



बाराबनी-पश्चिम बंगाल उन्नयन मद से प्रखंड के दोमहानी ग्राम पंचायत अन्तर्गत दोमहानी हाट बाजार का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने किया। बता दे इसे पहले प्रखंड प्रसाशन द्वारा बाजार का आधुनिकीकरण करने के उद्देश्य से पूरे बाजार का निरक्षण अनव्व बाजार विक्रेताओं से बात किया गया था साथ ही बाजार को कुछ दिनों के लिये दोमहानी स्कूल के समीप स्थान्तरित किया गया था।बता दे कि राज्य सरकार की पहल से पश्चिम बंगाल उन्नयन पार्षद मद से करीब 87 लाख की लागत से बाराबनी पंचायत समिति की देख-रेख में बाजार का आधुनिकीकरण किया जायेगा।बाजार परिसर में पेजयल, पार्किंग, ड्रेनज, शौचालय, शॉप सेड एंव पक्की सड़क जैसी सुविधाएं मुहैया कराया जायेगा। 

वही शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित मेयर ने कहा कि बाजार को एंव क्षेत्र को नवीनकरण के उद्देश्य से 2017 से हमलोग प्रयास कर रहे है। कुछ स्वार्थी लोगो के कारण बाजार का रुका हुआ था। स्वार्थी लोगो ने बाजार के नवीनीकरण कार्य को रोकने के उद्देश्य से मामले को न्यायालय की कार्रवाई में फसा दिया था।

हालांकि न्यायालय के निर्देश के बाद अब यहाँ कार्य शुरू हो रहा है। जिससे बाजार में बिक्रेताओं एंव क्रेताओं को बहुत सुविधा उपलब्ध होगा। हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उद्देश्य क्षेत्रों को नवीनकरण एंव हर पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में निर्माण करना है।

प्रखंड विकास अधिकारी सोमित्रो प्रतिम प्रधान ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2017 में बाजार परिसर के निर्माण के लिये 87 लाख रुपये की राशि आवंटित की थी। कुछ भूमि विवाद के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, न्यायालय एंव बीएलआरओ अधिकारी द्वारा हमे अनुमति मिलने के बाद पहले बाजार का पूरा निरक्षण किया गया जिसके बाद आज बाजार के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया। अभी तत्काल 40 लाख रूपये आवंटित की जा चूंकि है जिससे कार्य शुरू किया जायेगा। धीरे धीरे कार्य के उपरांत ओर राशि आवंटित होगी। मौजुदा समय में वर्षा काल मे बाजार में बिक्रेता एंव क्रेता दोनों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। जो कि अब नही करना होगा। बाजार के निर्माण में यहाँ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जायेगा।

जिला परिषद सदस्य असित सिंह ने कहा कि बाराबनी प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न पहल की जा रही है। बाराबनी विधायक के अथक प्रयास से आज यहाँ बाजार रूप की कायकल्प करने के कार्य का शिलान्यास किया गया है। लम्बे समय से जमीनी विवाद के कारण कार्य उस समय नहीं हो पाया, कोलकाता उच्च न्यायालय से आदेश के बाद यहाँ पर कार्य शुरू किया जा रहा है। अभी तत्काल 4 बीघा भूमि में बाजार का निर्माण किया जायेगा। 

इस दौरान जिला परिषद सदस्य असित सिंह, प्रखंड विकास अधिकारी सोमित्रो प्रतिम प्रधान, बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, जिला परिषद कर्माध्यक्ष पूजा मड्डी, संयुक्त प्रखंड विकास अधिकारी सिवानी मुर्मू, बाराबनी पंचायत समिति की अध्यक्ष माला बाउरी, उपाध्यक्ष सुकुमार साधु, दोमहानी पंचायत प्रधान रूमा सिंह समेत अन्य मौजद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता