अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु जिला प्रशासन द्वारा रैली व जागरूकता कार्यक्रम



रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक के रोटीबाटी ग्राम पंचायत अंतर्गत चापुई सुभाष कॉलोनी के विवेकानंद मंच पर शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के जन शिक्षा प्रचार एवं लाइब्रेरी परिसीमा विभाग द्वारा जिला प्रशासन के संरक्षण में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रानीगंज के बीडीओ अभिक बनर्जी, जन शिक्षा प्रचार अधिकारी सौमिता पाल, जिला परिषद के पूर्व सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी इलाके के पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, स्कूली बच्चे उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु प्ले बोर्ड एवं बैनर के साथ एक रैली निकाली रैली शिवपुरी सुभाष कॉलोनी से शुरू होकर रोटी बाटी इलाके की परिक्रमा करते हुए वापस सुभाष कॉलोनी विवेकानन्द मंच तक आकर समाप्त हुई .इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली में हिस्सा लेकर साक्षरता अभियान को लेकर नारा दिया एवं सभी को शिक्षा ग्रहण करने के अधिकार को लेकर प्रचार किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने वक्तव्य रखें अधिकारियों ने अपने वक्तव्य में स्वच्छता अभियान को बल देने के लिए शिक्षा के लिए प्रचार प्रसार की बात कही साथ ही उन्होंने सभी के लिए शिक्षा को जरूरी बताते हुए शिक्षा द्वारा देश के विकास को लेकर विस्तार से बताया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता