जामुड़िया में सत्यम स्मेल्टर कारखाने ने दो स्कूलों का किया काया कल्प




जामुड़िया-औद्योगिक क्षेत्र जामुड़िया में इस्पात कारखाना सत्यम स्मेल्टर की तरफ़ से जामुड़िया बाज़ार के हाटतला स्थित जामुड़िया हिन्दी हाई स्कूल तथा मारवाड़ी प्राथमिक विद्यालय का सौंदर्यीकरण किया गया.इस पर अवसर जामुड़िया आयरन एन्ड स्टील इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार मवांडीया ने कहा कि सत्यम स्मेल्टर की तरफ़ से उनके सीएसआर फंड से इन दो स्कूलों के काया कल्प के साथ साथ जामुड़िया हटिया शिव मंदिर प्रांगण में पेबर्स ब्लाक लगाने का काम किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 38 लाख रुपए है.उन्होंने बताया कि सत्यम स्मेल्टर द्वारा इन दोनों स्कूलों में रंग- रोगन के साथ साथ शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है.पवन कुमार मवांडिया ने बताया कि उन्होंने इन प्रस्तावों को जब सत्यम स्मेल्टर के मुख्य कर्णधार शिव कुमार डालमिया के सामने रखा तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया .वहीं कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा की भले सत्यम स्मेल्टर कारखाने का कलेवर जामुड़िया में सक्रिय अन्य कारखानों की तुलना में छोटा है लेकिन इस कारखाने के प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यों की व्याप्ति विस्तृत है और वह अन्य कारखानों के सामने सत्यम स्मेल्टर को उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम के दौरान सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष बिहारीलाल टिबरेवाल, सह सचिव कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष मानिकचंद साहुवाला, कन्हैया केसरी मनोज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ,कैलाश मावण्डिया, अजय कुमार डालमिया, मनीष डालमिया, संदीप खैतान ,धनंजय पाठक, गजानंद डालमिया, शेख शानदार ,मृदुल चक्रवर्ती, रोहनराम रजक के आलावा दोनों स्कुल के विधार्थी ओर शिक्षक गण उपस्थित थे . मंच का संचालन स्टील इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार मावंडिया ने किया .ज्ञात हो कि जामुड़िया बाज़ार के हाट तला स्थित जामुड़िया हिन्दी हाई स्कूल का निर्माण सन 1951 में तो वहीं मारवाडी प्राथमिक विद्यालय का निर्माण 1971 में किया गया था .जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल में वर्तमान में एक हज़ार से अधिक तो मारवाड़ी प्राथमिक विद्यालय में फिलहाल 650से ज़्यादा विद्यार्थी पठन पाठन करते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात