दुर्गापूजा तक पानी, स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं साफ सफाई नहीं होने पर भाजपा पार्षद चेताली तिवारी ने दी वृहत आंदोलन की धमकी





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या, स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं साफ-सफाई को लेकर निगम की विपक्ष की नेत्री भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। मौके पर चैताली तिवारी के अलावा पार्षद गौरव गुप्ता, पूर्व पार्षद मधुमिता चटर्जी, पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर उपस्थित थे। इस दौरान चैताली तिवारी ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान बोर्ड में जनता की मूलभूत सुविधाओं की जिनका दायित्व है वह अपना दायित्व सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर वार्डों में पानी की सप्लाई ना के बराबर हो रही है। जरूरत के हिसाब से सभी को पानी नहीं मिल रहा है। नल कभी खुल रहा तो कभी नहीं खुल रहा है। जिसके वजह से जनता को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट रहते हुए भी खराबी है जिसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। सबसे बड़ी समस्या है अभी साफ सफाई की कई वार्डों में ढंग से साफ सफाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से गंदगी जहां-तहां जमी हुई है। जिले में कई जगहों पर डेंगू फैला हुआ है। साफ सफाई ना होने की वजह से यहां भी डेंगू सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नगर निगम को लोगों की जान की चिंता नहीं है। नगर निगम फंड नहीं होने का हवाला दे रहे हैं जबकि यहां की जनता अपना टैक्स समय पर पूरी तरह से दे रही है फिर वह टैक्स का पैसा कहां जा रहा है। नगर निगम प्रशासन को इसका जवाब देना होगा। पानी की टंकी जहां सप्लाई हो रही थी जिसका 250 रुपया लिया जा रहा था अब 400 रुपया लिया जा रहा है बावजूद इसके नगर निगम कहता है कि हमारे पास पैसा नहीं है। सामने दुर्गा पूजा है परंतु प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। दुर्गापूजा के समय भी लोगों को ना सही ढंग से पानी मिल रहा है ना ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जा रहा है ना ही गंदगी की सफाई हो रही है। हमलोग मुख्य विरोधी पार्टी हैं अगर दुर्गा पूजा तक नगर निगम कार्यों को नहीं करा रहा है तो हम लोग वृहद आंदोलन के लिए उतरेंगे। 

वहीं पूर्व पार्षद मधुमिता चटर्जी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम के विभिन्न इलाकों में पानी की सबसे बड़ी समस्या है हालांकि कुल्टी में पानी की कमी को दूर करने का प्रयास किया गया परंतु अभी तक लगभग 50% कार्य नहीं हुआ है। वहीं रानीगंज में लगभग 40% तक कार्य नहीं हुआ है एवं जामुड़िया में 20% तक कार्य भी नहीं हुआ है। कई इलाकों में ठीक तरफ से सही समय पर पानी नहीं मिलता है। जनता टैक्स दे रही है फिर भी कार्य नहीं हो रहा है। 

वहीं गौरव गुप्ता ने कहा कि आसनसोल नगर निगम का हाल बहुत बुरा है अभी तक पूर्व चेयरमैन गठित नहीं हुआ है। कुछ एमएमआईसी का भी पद खाली है। जिसकी वजह से विभिन्न विभागों में सही ढंग से कार्य नहीं हो पा रहा है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब है। शिकायत करने पर भी महीना दो महीना समय लग रहा है फिर कई जगहों पर लाईट नहीं बन रहा। पानी की समस्या बनी हुई है कई जगहों पर प्रेशर नहीं है। कई जगहों पर मात्र 10 से 15 मिनट ही नल खुल रहा है। विपक्षी पार्षदों के वार्ड में कार्य नहीं होने की शिकायत तो है ही कई तृणमूल के वार्डों में भी कार्य नहीं होने की शिकायत जनता कर रही है। अगर नगर निगम प्रशासन का यही रवैया रहा तो हमलोग अब आंदोलन पर उतरेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता