अंतरप्रांतीय गिरोह के दो साइबर अपराधी चढ़े सालानपुर पुलिस के हत्थे






सालानपुर : पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस की सीआईडी टीम एवं सालानपुर पुलिस को गुरुवार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सालानपुर थाना क्षेत्र के जेमहारी शिरीषबेड़िया क्षेत्र से डिजिटल साइबर क्राइम अपराध से जुड़े दो कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अरविंद मंडल पिता सरजू मंडल कशियाटांड़ करमाटांड़ जिला जामताड़ा एंव सचिन कुमार मंडल पिता शंकर मंडल अहिल्यापुर थाना गिरिडीह झारखण्ड निवासी बताया जा रहा है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मनोजित धारा एवं सीआइडी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से जेमहारी शिरिषबेड़िया स्थित एक निजी आवास में छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा, दोनों साइबर के नटवरलाल यहाँ अपने रिश्तेदार के यहाँ शरण लेकर रह रहे थे। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से 15 मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, 60 हजार नकद, दो मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर(JH21G5744), टीवीएस अपाचे(JH21G8953) समेत फ़ोन नंबर अंकित 6 डायरी जप्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ ने अपराधियों ने डिजिटल अपराध एवं साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसमें विभिन्न डिजिटल यूपिआई पेमेंट एप्प के माध्यम से फर्जीवाड़ा, बीजली कनेक्शन काटने की मैसेज के बाद फर्जी वसूली, फेसबुक आईडी क्लोनिंग कर पैसा उगाही समेत वाट्सएप पर अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ भेजकर ब्लैकमेलिंग, फोन हैकिंग समेत अन्य साईबर अपराध की बात पुलिस के समक्ष खुलासा किया है। वही पुलिस द्वारा आगे की जाँच एवं कार्यवाही के लिए अपराधियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की जानी है। सूत्रों की माने तो अपराधियों द्वारा चित्तरंजन, सालानपुर आदि क्षेत्रों को सेफ जोन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वही सूत्रों की माने तो गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर आगे जाँच बढ़ा सकती है। वही सीआईडी टीम एंव पुलिस ने पूरे रैकेट से पर्दा उठाने के लिये संयुक्त रूप से जाँच अभियान शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता