आसनसोल, पश्चिम बंगाल कुलटी विधानसभा इलाके के तृणमूल नेता अख्तर हुसैन ने इलाके के ही एक दबंग व्यक्ति सकिल कुरैसी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने अपने आरोपों मे यह कहा है की आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 65 के काऊंसलर व उनके ठेकेदार मीणा राय को इलाके के दबंग व्यक्ति सकिल कुरैसी रिमोर्ट कंट्रोल से चला रहे हैं, उन्होंने कहा वार्ड संख्या 65 के विभिन्न इलाकों मे 45 लाख की लागत से पाईप लाईन का कार्य किया गया, कार्य करते समय इलाके की गलियों मे 12 फिट के बने ढलाई सडक पाईप लाईन बिछाने के कारण जगह -जगह टूट गया, जिन ढलाई सड़कों को पुनः ढलाई करने का भी ठेकेदारों को उनके टेंडर मे यह आदेश दिया गया था, पर सड़क को ढलाई करने के वजाय सड़क को ठेकेदार द्वारा चिपिंग कर दिया जा रहा है, जिसको लेकर इलाके के नाराज लोग पहले इलाके के काऊंसलर के पास गए पर काऊंसलर द्वारा उनके द्वारा दिए गए शिकायत पर कोई कार्रवाई नही करने के बाद इलाके के तृणमूल नेता अख्तर हुसैन के पास गए, जहाँ तृणमूल नेता अख्तर हुसैन इलाके के लोगों द्वारा दिए गए शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए पार्टी के वरिष्ट नेताओं तक इलाके की हालात की जानकारी दी, वहीं तृणमूल के वरिष्ट नेताओं के निर्देश पर मामला आसनसोल नगर निगम के मेयर व निगम कमिश्नर तक मामला पहुँच चूका है, वहीं इस मामले को लेकर तृणमूल नेता अपनी गंभीरता दिखाते हुए कहा है की इलाके के दबंग व्यक्ति सकिल कुरैसी रिमोर्ट कंट्रोल से इलाके के पार्षद और उनके ठेकेदार को चला रहे हैं, यही कारण है की उनकी सह मे रहकर वह रेस्टोरेंशन के कार्य मे लापरवाही कर रहे हैं, और जब उनकी लापरवाहियो को इलाके की जनता गिना रही है तो वह इलाके की जनता को ही गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं, तृणमूल नेता ने इलाके मे हो रही लापरवाहियों के खिलाफ जल्द से जल्द निगम प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाने की मांग की है,


0 टिप्पणियाँ