समय पर निगम चुनाव कराने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन




 दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित महकमा शासक कार्यालय के समीप बुधवार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से समय पर निगम चुनाव कराने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के पहले डीसी सिनेमा रोड इलाके से रैली निकाली गई. जो विभिन्न इलाकों से होकर महकमा शासक कार्यालय पहुंचा. रैली के दौरान काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को बैरिकेट लगाकर रोक दिया गया . प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विपेंद्रू चक्रवर्ती ,संतोष देवराय पंकज राय सरकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे .श्री चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निगम चुनाव का मियाद 5 सितंबर को समाप्त होने वाली है. तृणमूल की ओर से निगम चुनाव टाल कर प्रशासक बैठाने का प्रयास किया जा रहा है. निगम का चुनाव समय पर कराना होगा. प्रशासक बिठाकर चुनाव कराया गया तो संगठन की ओर से जोरदार विरोध किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं के पास अब भी कई तरह के अत्याधुनिक हथियार रखे गए हैं , जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान करने का आशंका है.प्रशासन को हथियारों को जब्त करना होगा. पिछले 2017 में हुए निगम चुनाव में धांधली एवं वोट की लूट की गई थी. अबकी बार भी तृणमूल वोट लूट करने का प्रयास करेगी.प्रशासन को निष्पक्ष मतदान कराने की व्यवस्था करनी होगी. निगम के अधीन करीब सभी वार्डो में अभी भी सैकड़ों फर्जी मतदाता शामिल है. जिनकी पहचान कर उनकी मतदान पत्र को रद्द करना होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात