रानीगंज-हेरिटेज घोषित सियारसोल राज हाई स्कूल में मंगलवार को आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल बोरो एक रानीगंज और दो जामुड़िया के अंतर्गत 8 स्कूलों को लेकर यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दिन 5 विभागों में प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिनमें संसद से जुड़े क्विज, तत्काल भाषण और रचना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में जामुड़िया बोरो एक से राजपुर नंदी हाई स्कूल, बोरिंग डांगा हाई स्कूल, बेनाली सीके सिटी हाई स्कूल, श्रीपुर गर्ल्स हाई स्कूल और रानीगंज बोरो के सीयारसोल राज हाई स्कूल, बसंती देवी गोयनका विद्यालय, गांधी स्मृति बालिका विद्यालय, और गुरु नानक विद्यालय के दो सौ प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
प्रतियोगिता का मूल विषय रहा के छात्र छात्राओं को संसद के विषय पर जानकारी करनी होगी, कि किस तरह से विधानसभा, लोकसभा और पार्लियामेंट परिचालित होती है, इन विभागों में किस तरह से काम होता है. आज की युवा पीढ़ी को हमारी राजनैतिक व्यवस्था और हमारे संविधान के जानकारी देने को लेकर इस तरीके की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में रंजीत बिंद, अमित घोष, मुनीर शमी, जाहिद हुसैन, सोमनाथ चटर्जी,गुरुनानक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ऋषि त्रिपाठी, बैजनाथ मिश्रा ,अशोक गोराई, छवि दे ,राजेश नोनिया , राजीव मुखर्जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ