नाका चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कोयला लदे जब्त किये लॉरी चालक को अदालत में पेश कर 7 दिनों के लिए लिया रिमांड पर



रानीगंज-बीते कुछ दिनों से लगातार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा को लेकर वाहनों की औचक निगरानी जारी है, जिसके तहत मंगलवार की शाम रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी मानव घोष और उनकी टीम को नाका चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली, बीते शाम पुलिस ने एक 10 पहिया वाहन से 23 टन अवैध कोयला बरामद कर गाड़ी के चालक लाउदोहा खाठगोड़िया के निवासी उत्तम मंडल को हिरासत में लिया. जांच के बाद पता चला की चालक के पास उक लदे कोयला का कोई भी वैध कागजात नहीं है, जिसके बाद चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को आसनसोल अदालत में पेश कर 7 दिनों।के लिए रिमांड पर लिया.




  पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त लारी झारखंड से दुर्गापुर की ओर जा रही थी. बिना वैध कोयला कागजात के कोयला परिवहन करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ धारा 379/411/413/414 के तहत मामला दर्ज किया गया है. चालक झारखंड के मुगमा एरिया अंतर्गत राजा कोलियरी अंचल से कोयला लेकर आ रहा था. हालांकि, झारखंड के मैथन टोल प्लाजा के सी सी टी वी फुटेज 19 20 तारिख में इस नम्बर के लारी नजर नहीं आया, झारखंड बंगाल डुबुरडीह चेक पोस्ट पर भी इस वाहन के प्रवेश का कोई उल्लेख नहीं है. इन सभी सभी पहलूओं को लेकर वाहन के कोयला परिवहन को लेकर काफी सवालों के घेरे में आ गया हैं. सवाल यह है कि दुर्गापुर जाने वाले इतने चेक पोस्ट से कोयले की गाड़ी कैसे गुजर कर रानीगंज आ पहुँची . ज्ञात हुआ है कि पुलिस आरोपी को पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसे लेकेर राजा कोलियरी भी जायेगी,क्योंकि चालक उत्तम मण्डल का कहना है कि उसने यह कोयला राजा कोलियरी से लोड किया था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता