कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने मंत्री मलय घटक के घर सहित 7स्थानों पर की जा रही छापेमारी










आसनसोल : कोयला तस्करी एवं गौ तस्करी मामले में सीबीआई एवं ईडी तृणमूल के दिग्गज नेताओं पर लगातार दबिश बनाए हुए हैं। कोयला तस्करी के मामले में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक को ईडी ने 6 बार पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था परंतु एक बार भी वह हाजिर नहीं हुए। अंतिम बार 14 सितंबर को भी उन्हें दिल्ली तलब किया गया था। आशंका जताई जा रही थी कि कभी भी मंत्री मलय घटक के घर पर सीबीआई की टीम छापा मार सकती है। आखिर में आज सुबह आसनसोल के अपकार गार्डन स्थित कोलकाता उनके आवास सहित 7 पर सीबीआई की सदस्यी टीम ने छापामारी की। इस दौरान केंद्रीय बल के जवान उनके पूरे घर को घेरे हुए थे। इसके अलावा चेलिडांगा स्थित उनके पुश्तैनी मकान पर जहां अभिजीत घटक रहते हैं वहां भी सीबीआई की टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। सीबीआई के छापामारी के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता