आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 57 स्थित नरसमुदा ग्राम के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर गुरुवार को वार्ड पार्षद के घर के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पार्षद के घर पर ताला लगा हुआ देख और भड़क गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है इसे लेकर बार-बार पार्षद सुमित माजी के पास शिकायत की गई बावजूद इसके पानी को लेकर कोई हल नहीं निकला। आज फिर से हम लोग मजबूर होकर पार्षद के पास शिकायत के लिए आए हैं परंतु पार्षद घर के बाहर ताला लगाकर चले गए हैं। इस दौरान एक महिला ने बताया कि हमलोग पानी के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं पानी भरने के लिए रात जागकर रात डेढ़-दो बजे के बाद पानी मिलता है। नल खुलता है वह भी 2 दिन बाद। रात-रात भर हमलोग जाग कर पानीभरते हैं। दिन में काम-काज से थकान हो जाता है। छोटे बच्चों को दिन में पानी लाना पड़ रहा है। जिसके कारण उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। तीन से चार हजार जनसंख्या वाले गांव में एक तिहाई हिस्से में पानी न के बराबर मिल रहा है।

0 टिप्पणियाँ