शरण्या की और से रक्तदान शिविर ,50 यूनिट रक्त संग्रह की गयी




रांनीगंज-सामाजिक संस्था शरण्या की और से शुक्रवार को रानीगंज के पब्लिक लाइब्रेरी में रक्तदान शिविर आयोजित की गयी. शिविर में आसनसोल जिला अस्पताल द्वारा 50 यूनिट रक्त संग्रह की गयी. शिविर का उद्घाटन आसंसोल।के मेयर बिधान उपाधयाय ने किया. आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने इस शिविर के दौरान कहा कि रक्त बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थानों की तरफ से निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस तरह के कार्यक्रमों का होना अति आवश्यक है. लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की और जरूरत है. उन्होंने रक्तदान करने वाले महिलाओं को बैच एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. संस्था के अध्यक्ष आलोक बोस ने कहा कि निरंतर हम लोगों का प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना. महिलाओं ने रक्तदान में आज रक्त देकर एक मिसाल कायम की है. इसी तरह आने वाले दिनों में और भी महिलाएं रक्तदान अवश्य करेगी. संस्था के सचिव ज्योतिका बनर्जी ने कहा कि आज 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है, जिसमें अधिकतर महिलाएं हैं.इस मौके पर नगर निगम के पार्षद सह मेयर इन काउंसिल दिव्येंदु भगत, संदीप भालोटीया, पार्षद मुजम्मिल शहजादा,कंचन तिवारी,उज्जवल मण्डल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता