जामुड़िया-ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस की और से केन्दा फाड़ी फुटबॉल मैदान में पाँच हजार महिलाओं में वस्त्र वितरण किया गया.यहां जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, ब्लॉक दो अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ,ब्लॉक एक टीएमसी के सभापति सुब्रत अधिकारी, तापस चक्रवर्ती ,असीत मंडल, दिनेश चक्रवर्ती ,पुतुल बनर्जी, ऊदीप सिंह ,पंचानन रूईदास, प्रेमपाल सिंह सहित तृणमूल कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे.इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में जितने भी प्रदेश हैं उन सब प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में सबसे बेहतरीन काम अगर कोई मुख्यमंत्री कर रही हैं तो वह है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाकर अगर ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है तो अभी से सभी टीएमसी कर्मियों को एकजुट होकर कोशिश करनी होगी. आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आसनसोल को सिटी ऑफ ब्रदर हुड कहा जाता है और यह बेहद ही गर्व की बात है .उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में इस तरह का माहौल हो जाए तो बहुत अच्छा होगा. उन्होंने सभी को आने वाले दुर्गा पूजा की बधाई दी और कहा कि इस साल दुर्गा पूजा का आनंद और ज्यादा है, क्योंकि यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज सम्मान से सम्मानित किया गया है.


0 टिप्पणियाँ