विवाहिता ने 4 वर्षीय पुत्र के साथ परित्यक्त खदान में कूदकर दी जान




आसनसोल : कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र स्थित बावनडीहा ग्राम की एक विवाहित महिला ने बुधवार को अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ एक परित्यक्त खदान में कूद गई। स्थानीय लोगों के सहायता से पहले 4 वर्षीय शिशु का शव निकाला गया। उसके बाद 2 घंटा कड़ी मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने माइंनस रेस्क्यू स्टेशन के कर्मचारियों के साथ मिलकर विवाहित महिला के शव को भी निकाला। विवाहित महिला की पहचान 25 वर्षीय सुमन ठाकुर और शिशु की पहचान सुमित ठाकुर के रूप में हुई है। विवाहित महिला पिछले 4 माह से अपने पिता के घर बावनडीहा में रह रही थी। उसके पति बुदबुद में रहते हैं। यह कुछ दिन पहले बेंगलुरु से चिकित्सा कराकर लौटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। हालांकि विवाहित महिला द्वारा इस तरह आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। एक स्थानीय व्यक्ति बी सेनगुप्ता ने बताया कि महिला ने आत्महत्या करने के लिए कदम क्यों उठाया। इसके लेकर अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लेकिन हो सकता है कि घरेलू विवाद के कारण वह ऐसा कदम उठाई हो। हालांकि महिला अपने पिता के घर पिछले कुछ माह से रह रही है। उसका विवाह आज से 5 वर्ष पहले हुआ था। उसका एक 4 वर्ष का पुत्र था। जिसको लेकर वह 21 डबल कोल कंपनी के परित्यक्त खदान में कूद गई। जिसमें मां और पुत्र दोनों की मृत्यु हो गई है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र के लोग स्तब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता